Advertisement

मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने चटौद सी-मार्ट का अवलोकन कर की सराहना

धमतरी : मुख्यमंत्री के सलाहकार शर्मा ने चटौद सी-मार्ट का अवलोकन कर की सराहना

विक्रय के लिए उत्पाद के तौर पर वर्मी कम्पोस्ट रखने के दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी 20 जुलाई 2022 प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार (योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास) प्रदीप शर्मा ने आज धमतरी जिला प्रवास के दौरान कुरूद विकासखंड के ग्राम चटौद में स्थापित किए गए बिहान सी-मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूह द्वारा संचालित किए जा रहे बिहान बाजार का अवलोकन किया, साथ ही वहां पर महिला समूह के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। श्री शर्मा ने सी-मार्ट में विक्रय के लिए वर्मी कम्पोस्ट भी रखने के निर्देश कलेक्टर पी.एस. एल्मा को दिए। अवलोकन के दौरान उन्होंने परिसर में स्थित बिहान बाड़ी, प्रोसेसिंग युनिट और बिहान कैन्टीन का भी अवलोकन कर इन्हें बेहतर बनाने आवश्यक सुझाव दिए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार शर्मा आज सुबह ग्राम चटौद स्थित सी-मार्ट पहुंचे, जहां पर उन्होंने बिहान बाजार की सराहना करते हुए हाइवे मार्ग पर आने-जाने वालों के साथ-साथ आसपास के गांवों में निवासरत ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की बात कही। इसके लिए ग्रामीणों की मांग के आधार पर सामग्रियों की सूची तैयार करने और ग्रामीणों को स्थानीय उत्पादों को खरीदने हेतु लगातार प्रोत्साहित करने के लिए कहा। साथ ही सी-मार्ट में बेचने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली वर्मी खाद भी रखने के निर्देश दिए। शर्मा ने सी मार्ट के मुख्य द्वार पर और भी आकर्षक और बड़ा डिस्प्ले बोर्ड लगाकर स्थानीय उत्पादों की सूची प्रदर्शित करने करने के लिए भी निर्देशित किया। चर्चा के दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि सी-मार्ट में प्रतिदिन औसतन तीन हजार रूपए के सामानों की बिक्री हो जाती है। इस पर शर्मा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए देवभोग दुग्ध के उत्पाद रखने और विक्रय करने की सलाह दी।
इसके उपरांत शर्मा ने बिहान बाड़ी और खाद्य प्रसंस्करण इकाई (प्रोसेसिंग युनिट) का भी अवलोकन किया। समूह की महिलाओं ने पूछे जाने पर बताया कि उक्त इकाई में गेहूं से आटा और चना से बेसन तैयार कर उनकी पैकेजिंग कर बेचा जाता है। साथ ही यह भी बताया कि पर्याप्त मात्रा में चना स्थानीय किसानों से ही मिल जाता है। उन्होंने खाद्य सामग्री तैयार करने और पैकेजिंग करते समय साफ-सफाई और हाइजीन अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा, जिससे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने क्षेत्र के किसानों के द्वारा खेतों की मेड़ों पर अरहर की अधिकाधिक फसल लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। इसके बाद उन्होंने बिहान कैन्टीन और परिसर में आकर्षक ढंग से तैयार किए गए शेड आदि का अवलोकन किया। इस दौरान श्री शर्मा ने अन्य गतिविधियों के तौर पर वहां तैयार किए गए फिश टैंक में सामान्य मछलियों के बीज डालने के लिए कहा। साथ ही महिला समूहों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सहायक संचालक मछलीपालन को निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान सी-मार्ट परिसर में आम का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया, एसडीएम कुरूद श्रीमती गीता रायस्त सहित संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57