Advertisement

स्कूलों में 28 जुलाई को किया जाएगा ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन

धमतरी: स्कूलों में 28 जुलाई को किया जाएगा ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन

हरेली तिहार के मद्देनजर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी, 27 जुलाई 2022 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधिता, गौरवशाली लोक परम्पराओं को संरक्षित और सवंर्धित करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि संस्कृति पर आधारित प्रदेश का पहला त्यौहार ’हरेली’ को राज्य सहित जिले में भी प्रमुखता से मनाने के उद्देश्य से स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के साथ ही ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन से मिली जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित आश्रम-छात्रावासों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय कला एवं संगीत मंडलियों की सहायता से ’हरेली’ त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ आयोजित की जाएगी। साथ ही पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण भी किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57