देशब्रेकिंग न्यूज़

डाक विभाग ने सीमा शुल्क विभाग के साथ मिलकर हेल्पलाइन सुविधा शुरू की, इसके जरिए कोविड-19 से संबंधित आपातकालीन सामग्रियों की जल्द से जल्द डिलिवरी की जाएगी

कोविड-19 की हालिया दूसरी लहर के दौरान, डाक विभाग, सीमा शुल्क अधिकारियों के सहयोग से, विदेश से आने वाली आपातकालीन सामग्री जैसे  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, उपकरण, दवाइयों आदि का तेजी से क्लीयरेंस, प्रोसेसिंग और डिलिवरी कर रहा है। इस संबंध में एक सार्वजनिक सूचना डाक विभाग, संचार मंत्रालय द्वारा जारी की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि इस तरह के शिपमेंट की मंजूरी और तेजी से वितरण को सुविधाजनक पाने के लिए, डाक विभाग के सम्मानित ग्राहक / आमजनजो विदेश से डाक के माध्यम से भेजे गए इस तरह की शिपमेंट का इंतजार कर रहे हैं, उनको इस सार्वजनिक सूचना के जरिए सूचित किया जाता है कि वे अपनी कन्साइनमेंट का विवरण (नाम, मोबाइल नंबर ई-मेल आईडी, ट्रैकिंग आईडी, पोस्टिंग और डिलिवरी पता) इन ई-मेल पर भेज सकते हैं- “adgim2@indiapost.gov.inया dop.covid19@gmail.com”या नीचे दिए गए नोडल अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से विवरण भेज सकते हैं।

डाक विभाग के नोडल अधिकारियों की सूची

  1. श्री अरविंद कुमार- 9868378497
  2. श्री पुनीत कुमार-9536623331
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!