Advertisement

कोलकाता में लगी आग से दुकानें जली

कोलकाता में लगी आग से दुकानें जली

कोलकाता, 20 मई मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में शुक्रवार तड़के लगी आग में कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि आग की लपटों को बुझाने में पांच दमकलों को लगभग 30 मिनट का समय लगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि आग एक कपड़ा दुकान के अंदर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इसके अंदर रखी ज्वलनशील सामग्री ने आग को बगल की दुकानों में फैलने में मदद की। फोरेंसिक परीक्षण सटीक कारण की पुष्टि करेगा,” उन्होंने कहा।

आग प्रभावित दुकानें इमारत के भूतल पर थीं जबकि कुछ परिवार पहली मंजिल में रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मियों ने पूरी दो मंजिला इमारत को खाली करा लिया।

मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57