छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

अम्बिकापुर : कलेक्टर ने एनएच निर्माण कार्य एवं वेक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण।

एनएच के शुरू किए गए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

अम्बिकापुर 10 मई 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को लखनपुर में निर्माणाधीन एनएच नवनिर्माण कार्य तथा कोविड वेक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लखनपुर शहर में निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा कराने के लिए नया कार्य शुरु न कर केवल चल रहे कार्य मे पूरा फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने जहाँ पैच रिपेयरिंग के कार्य होना है उसे 15 मई से शुरू करने के निर्देश दिए। इसीप्रकार कुंवरपुर के पास चल रहे कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर ने इसके बाद लखनपुर में 18 प्लस के अंत्योदय, बीपीएल, एपीपीएल तथा फ्रंटलाईंन वर्कर के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों में संधारित रजिस्टर निरीक्षण कर प्रविष्टियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिदिन निर्धारित डोज संख्या का ही प्रयोग करें। टीकाकरण केंद्र के अनुसार अंत्योदयए बीपीएलए एपीएल तथा फ्रंटलाइन वर्कर के लिए प्रत्येक केंद्र में बैनर लगाएं ताकि हितग्राहियों को पात्रता अनुसार टीकाकरणकेंद्र का पता चल सके। कलेक्टर ने ब्लाक स्तरीय कण्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान 24 घंटे लगाए गए कर्मचारियों की संख्या कम होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम कर्मचारी सभी मरीजो की निगरानी ठीक से नही कर पाएंगे।

कलेक्टर ने लघु वनोपज डोरी यमहुआ फल बीजद्ध का विकसखण्ड में संग्रहण तथा डोरी तेल की मांग और खपत की जानकारी संग्रहित करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। उन्होंने कहा कि यदि इस क्षेत्र में डोरी संग्रहण और तेल की मांग अच्छी हो तो गोठानो में डोरी तेल निकालने प्रोसेसिंग शुरू की जाएगी। इससे लघु वनोपज के संग्रहण में तेजी के साथ ही स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा।

इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, एडीएम अनिकेत साहू सहित तहसीलदार,जनपद सीईओ मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!