छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

 

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  जनसंघ के संस्थापक व भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती पर आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मुख्य अतिथि तथा भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने पंडित दीनदयाल जी के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि दुनिया में सहजता और सरलता के पर्याय यदि कोई हो सकते हैं तो वह दीनदयाल ही हैं, उनका जीवन के साथ संघर्ष तथा अभाव में प्रभाव पैदा करने की उनकी क्षमता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। इस अवसर पर पं. दीनदयाल जी को नमन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी जैसे हमारी पार्टी के पूर्वजों ने कितने संघर्षों के बाद पार्टी को खड़ा किया है यह आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए। पार्टी की लाइब्रेरी में दीनदयाल जी के जीवन पर आधारित किताबें रखी हुई हैं उनका अध्ययन कर कार्यकर्ता उसे अपने जीवन में आत्मसात करें।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के एकात्म मानव दर्शन ने न सिर्फ भारत को दिशा दी बल्कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन संगठन के लिए समर्पित रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं को उनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि दीनदयाल जी त्याग, तपस्या, और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे नई पीढ़ी को चिंतन और मनन करके उनके जीवन वृत्त को पढ़ना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने कहा कि जिनका व्यक्तित्व आकाश की ऊंचाई जैसा हो तथा जिनकी सोंच समुद्र की गहराई जैसा हो वह केवल दीनदयाल हो सकते हैं, दीनदयाल जी के सपनों का भारत बनाने के लिए ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात काम कर रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर प्रस्तावना उद्बोधन रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहा करते थे कि यदि मेरे पास दो दीनदयाल होते तो मैं देश की राजनीतिक फिजा बदल देता, दीनदयाल जी का आदर्श जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। विचार गोष्ठी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, मधु चैदाहा, आलोक दुबे, विश्व विजय तोमर, कैलाश मिश्रा, गौतम विश्वकर्मा, नीलम राजवाड़े,दीपक यादव, शुभम अग्रवाल, तथा अंकित तिर्की ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक तोमर तथा प्रेमानंद तिग्गा ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार प्रदर्शन नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सोलू सिंह ने किया। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय दीनदयाल चैक में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला मंत्री विकास पांडे, सोमनाथ सिंह, संजय सोनी, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल, अवधेश सोनकर, प्रिया सिंह, नकुल सोनकर, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, शैलू सिंह, पंकज गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, रविंद्र भारती, मनोज कंसारी, राजू पांडे, कृष्ण कुमार शर्मा, छोटू थॉमस, निशिकांत भगत, प्रमोद दुबे,प्रितेश दुबे,ज्योति चैरसिया ,जितेंद्र सोनी, अज्जु सोनी,वंदे सोनी, मनोज सोनी, शालिनी सिंह, ऋतु सिंह, गनेशी चैहान ,प्रिया सिंह, वीर सोनी ,संजीव वर्मा, सानू कश्यप ,मयंक जैस्वाल ,राजा चरवा , दिग्विजय सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!