छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंराजनांदगांवराजनीतिराज्य

जानता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल जी के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन

डोंगरगढ़- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल जी की उपस्थिति में युवा ज़िला अध्यक्ष अमर गोस्वामी,युवा शहर ज़िलाध्यक्ष दीपक सोनी जी के मार्गदर्शन में व ब्लाक अध्यक्ष टिंकु देवांगन,ज़िला उपाध्यक्ष विनोद पोर्राम के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

मानव शंखला बनाकर भाजपा-कांग्रेस का विरोध कर 2023 में जोगी सरकार बनाने का लिया संकल्प

युवाओं ने कहा कि कही मजहबि अत्याचार,तो कही महँगाई की मार,हाथो में डिग्री लिए प्रदेश का युवा घूम रहा है बेरोज़गार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहाँ की अगर हम बात करें शराब बिक्री की तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी दोनों सरकारे तू डाल डाल मैं पात-पात की तर्ज पर काम कर रही है। पिछले 15 वर्षो तक छत्तीसगढ़ में राज करने वाली बीजेपी सरकार ने ठेकेदारी को बंद कर शराब की बिक्री अपने हाथ में ले ली थी जिसे विपक्ष में रही कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मुद्दा बनाते हुए पूर्ण शराब बंदी का वादा कर सत्ता का सुख हासिल किया लेकिन सत्ता में आते ही पूर्ण शराब बंदी तो दूर खुलेआम अवैध शराब बिक्री का लाइसेंस अपने समर्थकों को प्रदान कर दिया
आज छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक राजस्व शराब की बिक्री से प्राप्त हो रहा है क्योंकि घोषित शराब भट्टी से ज्यादा अघोषित शराब दुकाने गली-गली खुल गई है

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

युवा ज़िला अध्यक्ष अमर गोस्वामी व युवा शहर ज़िलाध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का युवा कम समय मे ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अवैध शराब बिक्री की दलदल में धस्ता चला जा रहा है जिन्हें राजनीतिक सरंक्षण भी प्राप्त हो रहा है जिसके चलते अधिकारी वर्ग भी इनके गिरेबान में हाथ डालने से कतराता है दोस्तों छत्तीसगढ़ में फैली इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए हमें हर स्तर पर आंदोलन करना होगा फिर चाहे वह ज्ञापन के माध्यम से हो या चक्काजाम के माध्यम से

ब्लाक अध्यक्ष टिंकु देवांगन व ज़िला उपाध्यक्ष विनोद पोर्राम ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)बीजेपी और कांग्रेस का तीसरा मजबूत विकल्प बनकर छत्तीसगढ़ में उभर रहा है इसलिए हमें इसकी साख को और मजबूत बनाने के लिए इसका विस्तार करना बहुत आवश्यक है जिसका सीधा और सरल रास्ता है ज़्यादा से ज्यादा हम सदस्य अपनी पार्टी में जोड़ना और सदस्यता अभियान के तहत गांव-गांव मे जाकर स्टॉल लगाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओ को जनता कांग्रेस से जोड़कर जोगी कांग्रेस की नींव को मजबूत किया जाएगा तभी हम जोगी कांग्रेस तीसरे विकल्प के रूप में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहरा सकेंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नन्द कुमार कोहके,लिलहार सहारे,रवि गोस्वामी,यश राज ठाकुर,जितेंद्र पाल,एवन कुंजाम,कुशाल कँवर,जितेंद्र साहू आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!