छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

न्यूज़ पोर्टल की भ्रामक खबर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उठाया कड़ा कदम … झूठी खबर के जरिए मेरी छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

न्यूज़ पोर्टल की भ्रामक खबर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उठाया कड़ा कदम … झूठी खबर के जरिए मेरी छवि धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बयान को लेकर पवन न्यूज वेब पोर्टल ने एक झूठी और आपत्तिजनक खबर छापी, जिसमें उत्तरप्रदेश चुनाव के संदर्भ में “मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूठ की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस- स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंहदेव” लिखा गया।

इस विषय पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव कार्यालय ने मंत्री के निर्देश अनुसार थाना प्रभारी, सिविल लाईन थाना को पत्र लिखा है, इस पत्र में लिखा गया कि दिनांक 26 फरवरी, 2022 से पवन न्यूज वेब पोर्टल (https://pawannewz.com/jhuth ki-dukan-health-minisr-says) द्वारा भ्रामक न्यूज “मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूट की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस- स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंहदेव” प्रसारित किया जा रहा है जो कि, पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की छवि धूमिल करने का प्रयास है, मंत्री महोदय द्वारा इस तरह का कोई भी स्टेटमेंट / वक्तव्य नहीं दिया गया है । इस प्रकार के भ्रामक न्यूज सुनियोजित षड्यंत्र के तहत् राजनीतिक वातावरण को दूषित करने हेतु फैलाया जा रहा है । इससे कांग्रेस पार्टी के समर्थकों में भारी रोष एवं असंतोष व्याप्त है ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस पत्र में आगे लिखा गया कि कृपया, उपरोक्त वस्तुस्थितियों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित न्यूज पोर्टल में प्रसारित न्यूज पर तुरन्त रोक लगाते हुए संबंधित न्यूज पोर्टल के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर विधिसंवत कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें। इस पत्र में न्यूज़ पोर्टल पर छपी खबर के साक्ष्य भी संलग्न किये गएहैं।

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!