Advertisement

स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत “हमर तिरंगा” अभियान का आयोजन

स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत “हमर तिरंगा” अभियान का आयोजन

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (छ. ग.शासन )के निर्देशन मे 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह कि शुरुवात कि गई है। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत “हमर तिरंगा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है. माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा “हमर तिरंगा” अभियान के सम्बन्ध मे कहा गया कि इस अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज “हमर तिरंगा”पुरे राज्य मे गाँव – गाँव, शहर – शहर और घर-घर मे फहराया जा रहा है, इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर कर रहे है,जिनके संघर्षो और बलिदानो से देश आजाद हुवा और हमें स्वतंत्रता मिली, छत्तीसगढ़ राज्य के आमनागरिक इस अभियान के माध्यम से अपनी राष्ट्रीय एकजुटता पर गर्व कर रहे है। वास्तव में “हमर तिरंगा” हमारी आन, बान और शान है. ,11 से 17 अगस्त तक प्रस्तावित स्वतंत्रता सप्ताह के तहत सभी नागरिकों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इसी क्रम मे शासन के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव( भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता ( भा.पु.से.) के निर्देशन मे हमारी आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा झंडा के साथ स्वतंत्रता के 75 वर्षों का उत्सव पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम मे सम्मानित जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति मे “हमर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा पुलिस के द्वारा आयोजित किया जा रहा है,
कार्यक्रम का आयोजन 13/08/22 के शाम 5:30 बजे पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम भवन में रखा गया है।
कार्यक्रम मे देश एवं राज्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण करने वाले शहीद पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीयों को पुष्पांजलि अर्पित कर “हमर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर “हमर तिरंगा” कार्यक्रम को सफल बनावे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05