छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

बेमेतरा रिश्वत कांड: कलेक्टर पर कार्रवाई न होने पर कांग्रेस का हमला, सीएम की चेतावनी पर उठे सवाल

बेमेतरा जिले में पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी पर कांग्रेस ने कलेक्टर को निलंबित न करने पर उठाए सवाल, धनंजय सिंह ठाकुर ने सुशासन तिहार को बताया ढकोसला।

बेमेतरा में रिश्वत कांड: कांग्रेस ने पूछा – कलेक्टर को अब तक निलंबित क्यों नहीं किया गया?

रायपुर, 10 मई 2025। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से ₹10-10 हजार की रिश्वत वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरण पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में सुशासन तिहार के मंच से रिश्वतखोरी पर कलेक्टर तक को निलंबित करने की चेतावनी दी थी, तब बेमेतरा कलेक्टर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा,

“बेमेतरा में पीएम आवास के हितग्राहियों से खुलेआम ₹10-10 हजार की रिश्वत ली गई। जांच के बाद तीन अधिकारी निलंबित भी कर दिए गए। फिर कलेक्टर पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं? क्या मुख्यमंत्री की चेतावनी सिर्फ मीडिया हेडलाइन बनाने और तालियां बटोरने के लिए थी?”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने आगे कहा कि यह स्पष्ट करता है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते और प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह विफल हो चुका है।

“सुशासन तिहार” को बताया ढोंग

प्रवक्ता ठाकुर ने सुशासन तिहार को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री की सार्वजनिक घोषणा का पालन ही नहीं हो रहा है, तब जनता से मिले लाखों आवेदनों का समाधान कैसे संभव होगा?

“भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन चुका है। बिना ‘चाय-पानी’ किसी विभाग में काम नहीं होता। सुशासन तिहार में 40 लाख आवेदन आ चुके हैं, तीसरे चरण में यह आंकड़ा 1 करोड़ पार कर जाएगा लेकिन समाधान की कोई गारंटी नहीं।”

उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रशासन पर नियंत्रण खोने, मंत्रिमंडल में मतभेद और आम जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!