सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल स्नेह -छाया।

सरगुजा पुलिस की अभिनव पहल स्नेह -छाया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.)के द्वारा किया गया स्नेह – छाया का उद्घाटन

पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के बच्चों के देखरेख, मनोरंजन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों हेतु शुरू की गई योजना।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में “कम्युनिटी पुलिसिंग” के तहत शुरू कि गई स्नेह-छाया योजना।

पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं कामकाजी महिलाओं के ड्यूटी के दौरान अपने बच्चों को दूसरों पर आश्रित छोड़कर जाने की समस्याएं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हो रही थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा जिले में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के बच्चों के लिए अभिनव पहल स्नेह-छाया केयर सेंटर का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) एवं कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) के द्वारा पुलिस लाइन में किया गया।
स्नेह -छाया का प्रमुख उद्देश्य बच्चों का सही देखरेख, मनोरंजन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां दी जा सके एवं बच्चों का बेहतर विकास हो।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव द्वारा कहा गया कि स्नेह-छाया जैसी योजनाओं से विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं कामकाजी महिलाओं को सहायता प्राप्त होगी, एवं ड्यूटी में तैनात कामकाजी महिलाएं निश्चिंत होकर अपना दायित्व निर्वहन कर सकेंगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा स्नेह छाया की योजना को अभूतपूर्व बताते हुए सरगुजा पुलिस को शुभकामनाएं दी गई, एवं स्नेह- छाया केयर सेंटर को आंगनबाड़ी केंद्र से जोड़ने हेतु पहल किए जाने के निर्देश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए।
स्नेह- छाया केयर सेंटर द्वारा दो पालियो में अलग-अलग गतिविधियां चलाई जाएंगी जिसमें प्रथम पाली में 9:00 से 2:00 तक बच्चों की देखरेख एवं मनोरंजन किया जाएगा, एवं 2:00 से 4:00 तक बच्चों को कंप्यूटर, पेंटिंग, डांस एवं अन्य कला के प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे,

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक अलरिक लकड़ा,रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, गांधीनगर थाना प्रभारी कलीम खान,एवं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।