छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

अपनी कर्मठता व कार्यकुशलता से देश को आगे ले जा रहे मोदी – भगवान दास………..

मोदी है तो मुमकिन है सिर्फ नारा नही यथार्थ है – हरिशंकर जायसवाल

अपनी कर्मठता व कार्यकुशलता से देश को आगे ले जा रहे मोदी – भगवान दास………..

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मोदी@20 सपनो को पूरा करता महानायक विषय पर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आर. एस. एस. जिला संघ चालक भगवान दास बंसल व नगर के वरिष्ठ सी. ए. हरिशंकर जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई | इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के विषय वक्ता व जिला संघ चालक भगवान दास बंसल ने कहा कि मोदी का व्यक्तित्व व उनका पारिवारिक व सामाजिक जीवन उन्हें अन्य राजनैतिक लोगों से भिन्न बनाता है, उनके 20 वर्षो के राजनितिक यात्रा में उनका जीवन चरित्र और निखर कर सामने आया है | एक साधारण व्यक्ति अपने त्याग, तप, कर्मठता व कार्यकुशलता से कैसे असाधारण व्यक्तित्व बन जाता है उसके प्रतीक हैं नरेन्द्र दामोदर दास मोदी |

आगे उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सफलता के सिखर पर होकर भी अपने आपको कभी चाय वाले का बेटा कहते हैं, कभी देश का चौकीदार कहते हैं तो कभी देश का प्रधान सेवक कहते हैं, देश के सवा सौ करोड़ देश वासियों का भरोसा यूं ही नहीं जीता उन्होंने, उनके लिए गये हर फैसले को देश की जनता ने सर आँखों पर लिया है हमें उन पर गर्व है | इस अवसर पर मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का जिक्र करते हुए कार्यक्रम के विषय वक्ता वरिष्ठ सी. ए. हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि मोदी वास्तव में सपनो को पूरा करने वाले महानायक हैं, आज हर क्षेत्र में भारत की उतरोत्तर प्रगति के पीछे मोदी सरकार की कारगर व सफल नीतियां ही हैं | आगे उन्होंने कहा कि देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर व सडकों का जाल हो, स्पेस, साइंस व टेक्नोलॉजी में भारत की उड़ान हो, सैन्य शक्ति का विस्तार हो या फिर आर्थिक मोर्चे पर भारत की प्रगति हो या फिर विश्व पटल पर भारत की सफल विदेश नीति हो, मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है, मोदी है तो मुमकिन है यह सिर्फ नारा नही यथार्थ है |

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने मोदी@20 सपनो को पूरा करता महानायक नामक पुस्तक के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा की अमेजन पर उपलब्ध यह पुस्तक 5 खंडो तथा 21 अध्यायों में है इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विषय विशेषज्ञों ने मोदी के बारे में अपनी राय दी है, इसका अध्यन जरुर किया जाना चाहिए | इस अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तावना उद्बोधन रखते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी विनोद हर्ष ने कहा कि मोदी@20 में मोदी के 20 वर्षो के राजनैतिक जीवन यात्रा का सार है | वर्ष 2001 से 2021 तक के उनके राजनैतिक कार्यकाल में उन्होंने अनेक उपलब्धियां हांसिल की है, उनकी प्रत्येक उपलब्धि में राष्ट्र भक्ति के माध्यम से जन सेवा उनका मूल मंत्र रहा है | कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख सन्तोष दास ने तथा आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया |

इस अवसर पर ओ बी सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह डी के पुरिया, लेखराज अग्रवाल, विकास पाण्डेय, रुपेश दुबे, मदुसुदन शुक्ला, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, संजय सोनी, जन्मजय मिश्रा, विद्यानन्द मिश्रा, सोमनाथ सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, विश्व विजय तोमर, सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह, मनोज कंसारी, अनिल जायसवाल, दीपक तोमर, संजू सेठ, संजीव वर्मा, शोलू सिंह, काशी केशरी, मनोज प्रसाद, निलेश सिंह, सन्तोष साहू, सुभांगी बिहाड़े, सोनू तिग्गा, नीलम राजवाड़े, प्रियंका, पुनम सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, सुनील बघेल, अजय सिंह, धरमेन्द्र जायसवाल, दिवस दुबे, नछतर सिंह, सम्भु सोनी, अमीत पटेल, छोटे लाल माथुर, सन्तोष मिश्रा, मनीष बारी तथा प्रिंस तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!