Advertisement

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1.15 लाख पंजीकृत किसानों के खातों में 68 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की गई हस्तांतरित

धमतरी : राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1.15 लाख पंजीकृत किसानों के खातों में 68 करोड़ रूपये से अधिक की राशि की गई हस्तांतरित

गोधन न्याय योजना की राशि का भी किया गया हस्तांतरण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दूसरी किश्त की राशि किसानों के खातों में की हस्तांतरित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खरीफ सीजन 2021 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों को आदान सहायता की दूसरी किश्त और गोधन न्याय योजना के तहत की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत राशि का अंतरण किया गया। राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिले के एक लाख 15 हजार 755 पंजीकृत किसानों के खातों में 68 करोड़ चार लाख 85 हजार रूपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित किए। इसी तरह गोधन न्याय योजना के तहत जिले के दो हजार 817 हितग्राहियों के खाते में 14 लाख 03 हजार 585 रुपये राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष में उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू सहित जिले के किसान मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57