ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राज्य युवा महोत्सव 2023: साइंस कॉलेज में दिखी बस्तर की संस्कृति की झलक

रायपुर। मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ आज राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवम लोक साहित्य सम्मेलन 2023 शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। युवा कल्याण एवम् खेल मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में विधिवत शुभांरभ हुआ। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी उपस्थित रही। राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से हुआ।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम में मोर पंख, गौर सिंग एवं कौडियों से सजे परिधान में युवा कलाकारों ने बस्तर की संस्कृति पर आधारित नृत्यों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

युवा कलाकारों ने हल्बी और गोंड़ी गायन के बीच जोश और ऊर्जा से भरे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। उनकी वेशभूषा के साथ ही नृत्य में लय और ताल देखते ही बन रहा था। बस्तर की कला और संस्कृति की अनुपम छटा नृत्य और गायन में दिख रही थी। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें 15 वर्ष से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दल शामिल थे।

प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष आयु में रायपुर संभाग की धमतरी जिला, बस्तर संभाग की कोण्डागांव जिला, बिलासपुर संभाग की सक्ती जिला, दुर्ग संभाग की खैरागढ़ जिला, सरगुजा संभाग से कोरिया जिला के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बस्तर संभाग की नारायणपुर जिला एवं दुर्ग संभाग की मोहला-मानपुर के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!