सेवनिवृत प्रधान आरक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।

सेवनिवृत प्रधान आरक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ प्रधान आरक्षक रामधानी राम के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने पूरे सेवाकाल में किसी प्रकार की शिकायत ना होना अपने आप में दृढ अनुशासन परिलक्षित करता है।
सेवनिवृत प्रधान आरक्षक से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवनिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को पुलिस विभाग की योजना “नवाबिहान” से जुड़कर नशामुक्त सरगुजा के निर्माण मे सहयोग करने की अपील की गई।

साथ ही कार्यालयीन स्टाप को जल्द सभी कार्यवाही पूर्ण कर सभी देयताय पूर्ण करने एवं पेंशन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक,स्टेनो फबियानुस तिर्की,रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवनिवृत पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी के परिवारो के सदस्य आयोजन मे शामिल रहे।