Advertisement

पागल कुत्तों ने मचाया कोहराम 8 माह में 446 लोगों को अपना निशाना बनाया

पागल कुत्तों ने मचाया कोहराम 8 माह में 446 लोगों को अपना निशाना बनाया

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर–पागल कुत्तों के आतंक से गुलाम चल विश्रामपुर सामा कोयलांचल विश्रामपुर सहमा । लोगों को पागल कुत्ता दौड़ा-दौड़ा कर काट रहे हैं जिसका उपाय किसी को समझ नहीं आ रहा।पागल कुत्तों के आतंक से बिश्रामपुर कोयलांचल के लोग भयभीत और सहमे हुए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जानकारी के अनुसार कोयलांचल विश्रामपुर में पागल कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है ।इस वर्ष के 8 माह में 464 लोगों को पागल कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है ।अगस्त महीने की बात करें तो समाचार लिखे जाने तक 52 लोगों को कुत्तों ने लोगो को काटकर बुरी तरह से जख्मी किया है। कल लगभग दोपहर 3 बजे बस स्टैंड बिश्रामपुर में एक पागल कुत्तिया ने स्कूटी से कोचिंग क्लास जा रही जागृति यादव निवासी केशवनगर बिश्रामपुर को दौड़ा कर पैर को बुरी तरह से जख्मी कर दी। इसी तरह तेलइकछार निवासी मनोहर रजवाड़े को भी कुत्ते ने जख्मी कर दिया कल 3 ही बजे इस प्रतिनिधि को भी कुत्ते ने बस स्टैंड मे दौड़ाकर काट कर जख्मी कर दिया । यदि प्रतिदिन कुत्तों की काटने की आंकड़े नजर डाले तो औसतन प्रतिदिन 3-4 कुत्ता काटने का प्रकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ रहा है. इस वर्ष 2022 में 4 माह शेष बचा है परंतु अब तक 464 कुत्ता काटने का मामला सामने आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक उप स्वास्थ्य केंद्रों मे भी कुत्ते द्वारा काटने का प्रकरण में बेतहाशा वृद्धि हुई है पागल कुत्तों के आतंक से पूरा कोयलांचल समहा हुआ है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05