छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

15 नवम्बर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में आवश्यक तैयारियों के दिए निर्देश

15 नवम्बर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस, कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में आवश्यक तैयारियों के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2025-10-30 at 2.49.35 PM

अम्बिकापुर//कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने हेतु आवश्यक तैयारियों हेतु दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर भोसकर ने शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर आयोजन के निर्देश दिए। 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाना है। जिले में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास, तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

’कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी की ली जानकारी ’

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

बैठक में कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी से धान खरीदी की तैयारियों की जानकारी ली। 14 नवंबर से शासन द्वारा पूरे प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत होगी। कलेक्टर ने समस्त भौतिक सत्यापन, खरीदी की व्यवस्था और किसानों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में शासन स्तर से सड़क निर्माण स्वीकृति की जानकारी ली जिसपर एनएच के अधिकारी ने बताया कि कटघोरा-अंबिकापुर एनएच 130 हेतु भारत सरकार से 4-लेन सड़क मार्ग हेतु डीपीआर की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह निकायों एवं पंचायतों के निकट गुजरने वाली मुख्य सड़क मार्गों से मवेशियों को हटाने और व्यवस्थित करने शासन के निर्देश पर स्पॉट या स्ट्रेच को चिन्हांकित कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी भूमि की खरीद बिक्री के मामले में सतर्कता बरतें और फर्जी आदेश के संदेह पर अपने स्तर पर सत्यापन अवश्य करें। इसके बाद कलेक्टर ने समय सीमा में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए निराकरण की जानकारी ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, नवपदस्थ नगर निगम आयुक्त देव नारायण कश्यप सहित समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-10-20-at-8.37.24-PM-1-300x280
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!