छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

बारिश में भींग रही स्कूली छात्रा को मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बिठाया

रायपुर : विशेष लेख : बारिश में भींग रही स्कूली छात्रा को मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बिठाया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

छात्रा के मामा के इलाज का पूरा खर्च उठाने का किया वायदा

छात्रा के मामा के इलाज का पूरा खर्च उठाने का किया वायदारायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक का राजपुर गांव, यहां जमकर बारिश हो रही थी। अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलने लोगों की भीड़ जमा थी। बारिश से बचते हुए एक छोटी सी लड़की स्कूल ड्रेस में मुख्यमंत्री को देख रही थी। लेकिन वो उन तक पहुंच नहीं पा रही थी, लेकिन हजारों की भीड़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर इस बच्ची पर पड़ गई।
मुख्यमंत्री ने उसे पास बुलाया और अपने बगल में बिठा लिया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने अपना नाम सोनम बताया। सोनम के मामा दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनके पैरों में राड डली है जिससे वो ठीक से चल फिर नहीं पाते सोनम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो पूरी तरह से मामा पर निर्भर है और चाहती है कि वो ठीक हो जाएं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने सोनम से वादा किया कि उसके मामा ठीक हो जाएंगे और उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री के वादे से सोनम के चेहरे पर मुस्कान तैर गई क्यूंकि उसे वो सब कुछ मिल गया जो उसे चाहिए था।

हम सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से बेहद लगाव रखते हैं और उनके लिए वो हरसंभव कार्य करने का प्रयास भी करते हैं। आज सोनम के मामा के इलाज की व्यवस्था कर सोनम के लिए भी मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य का रास्ता खोलने की कोशिश की है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!