छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं । देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें । साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!