
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
देश से रक्षा निर्यात बीते पांच साल में 334 फीसदी बढ़ाः सरकार
देश से रक्षा निर्यात बीते पांच साल में 334 फीसदी बढ़ाः सरकार
नयी दिल्ली, 25 सितंबर/ भारत से रक्षा उत्पादों का निर्यात बीते पांच वर्षों में 334 फीसदी बढ़ गया है और समन्वित प्रयासों के बल पर देश अब 75 से अधिक देशों को रक्षा निर्यात कर रहा है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।.
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दूसरे सबसे बड़े सशस्त्र बल वाले भारत का रक्षा क्षेत्र क्रांति के कगार पर है। बीते पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 334 फीसदी बढ़ गया है। समन्वित प्रयासों के बल पर अब भारत 75 से अधिक देशों को निर्यात कर रहा है।’’.












