राजस्थान संकट: गतिरोध दूर करने की कोशिश में जुटे कांग्रेस नेता
जयपुर, 26 सितंबर/ राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार कई विधायकों द्वारा विधायक दल की बैठक से पहले अपने इस्तीफे रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी को सौंपे जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य में गतिरोध को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।.
कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन जयपुर में ही हैं। गहलोत के वफादार माने जाने वाले विधायक राज्य में सचिन पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों से नाराज हैं।.











