Advertisement

सरगुजा : मेडिकल स्टोर संचालक के अनाधिकृत अस्पताल को प्रशासन ने की सील।

अम्बिकापुर / मेडिकल स्टोर संचालन के साथ ही अनाधिकृत रूप से अस्पताल खोल मरीजो का ईलाज करने वाले मेडिकल स्टोर पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में प्रशासन की टीम द्वारा चठिरमा स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान स्टोर संचालक अनिल व्यापारी के द्वारा मेडिकल स्टोर में अनाधिकृत रूप से मरीजों का उपचार करते पाया गया। मेडिकल स्टोर्स से संलग्न मकान में 9 बेड की व्यवस्था तथा ग्लूकोज बॉटल चढ़ाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए। अनिल व्यापारी के द्वारा बीएएमएस की डिग्री प्रस्तुत की गई जिसका नवीनीकरण नही किया गया है। मेडिकल स्टोर्स के आस-पास बहुत सारे मेडिकल वेस्ट लापरवाही पूर्वक खुले में फेंका हुआ था। व्यापारी मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा अनाधिकृत रूप से मरीजो का ईलाज करना और मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन में घोर लापरवाही बरतने पर उक्त भवन को एसडीएम के द्वारा सील कर दिया गया है।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ऋतुराज बिसेन, नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा तथा नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57