
भाजपा के नावां प्रखंड के युवा अध्यक्ष सुनील यादव अपने समर्थकों के साथ ब्रह्मदेव प्रसाद के पार्टी में शामिल।
भाजपा के नावां प्रखंड के युवा अध्यक्ष सुनील यादव अपने समर्थकों के साथ ब्रह्मदेव प्रसाद के पार्टी में शामिल हो गए।
बिश्रामपुर: भाजपा के नावां प्रखंड के युवा अध्यक्ष सुनील यादव अपने समर्थकों के साथ ब्रह्मदेव प्रसाद के पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ कई कार्यकर्ता भाजपा छोड़ मंच के साथ बिश्रामपुर कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कार्यकारी सुनील यादव का कहना है कि वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी अपने क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ जनता के साथ धोखा किए है हमे अपने क्षेत्र को विकास के रूप में देखना है न कि सिर्फ विधायक के विकास को, उन्होंने कहा कि अब हम अपने पूरे कार्यकर्ता के साथ ब्रह्मदेव प्रसाद के पार्टी में शामिल हो गए है पूरे कार्यकर्ता भी अपने ऊंची आवाज में एक साथ बोले हम सभी मिलकर ब्रह्मदेव प्रसाद को जीताने के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा के वर्तमान विधायक पर जमकर निशाना साधा।
मंच के साथ जुड़ने वाले सदस्य अरविंद भुइंया, झूबली देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, विमला देवी, मीना देवी, सुशीला देवी, वैष्णो देवी, अखिलेश सिंह, अनुज भुइंया , आलोक कुमार, रंजीत कुमार , अरविंद कुमार, तेतरी कुंवर, मनीता कुंवर, गीता देवी, आशा देवी, कांति देवी, व अन्य लोग भी मौजूद थे।