बुडेरा जलाशय नहर लाईनिंग के लिए 1.02 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर : बुडेरा जलाशय नहर लाईनिंग के लिए 1.02 करोड़ की स्वीकृति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड अंतर्गत बुडेरा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग के लिए 1 करोड़ 2 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। बुडेरा जलाशय का जीर्णोंद्धार व नहर लाईनिंग कराए जाने से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 40 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 125 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।