
10 दिवस के लिए निरस्त निर्धारित दर से अधिक बिल लेने पर की गई कार्यवाही
रायपुर 1 मई 2021अंबिकापुर के एकता अस्पताल केदारपुर को कोविड 19 के मरीजों का निर्धारित षासकीय दर से अधिक इलाज करने पर संस्था का कोविड 19 मरीजों का पंजीयन 10 दिवस के लिए निरस्त किया गया है।
सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज जारी आदेष में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री से मरीज ने शिकायत की थी कि संबंधित संस्था नेश्इलाज के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक बिल लिया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में 3 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने और संबंधित मरीज के इलाज संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देष दिए थे लेकिन संस्था ने निर्धारित समय में कोई जवाब नही दिया । अतः एकता अस्पताल का कोविड 19 मरीजों का पंजीयन 10 दिनों के लिए निरस्त किया गया है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]












