
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
फीस वृद्धि को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों की बातचीत बेनतीजा
फीस वृद्धि को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों की बातचीत बेनतीजा
प्रयागराज, चार अक्टूबर/ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग के साथ आंदोलन कर रहे छात्रों की मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रही। छात्रों ने आंदोलन को और वृहद रूप देने की चेतावनी दी है।.
छात्र संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ करीब ढाई घंटे चली बैठक पूरी तरह विफल रही। उन्होंने बताया कि इस बैठक में 20 छात्र शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस वार्ता में कुलपति शामिल नहीं थीं।.











