सरगुजा पुलिस द्वारा विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन मे शस्त्र पूजन हुआ संपन्न।

सरगुजा पुलिस द्वारा विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाइन मे शस्त्र पूजन हुआ संपन्न।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा शस्त्र पूजन एवं वाहन पूजन कर हर्ष फायर किया गया।

सरगुजा जिले के सभी थानों/चौकियो में भी शस्त्र पूजन विधि विधान से हुआ संपन्न।

विजयादशमी पर्व पर अम्बिकापुर पुलिस लाइन समेत सभी पुलिस थानों में सुबह शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा की गई, इसके अलावा मंत्रोचारण के बीच हवन भी किया गया, अफसरों ने जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे साथ ही सरगुजा पुलिस पुलिस आमजनो को न्याय दिलाने में सहयोगी बन सके, शस्त्र एवं वाहन पूजन पश्चात पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किए।

हर साल की तरह इस साल भी दशहरे के अवसर पर परम्परागत ढंग से पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकाल कर पूजा-अर्चना की गई एवं पूजा पश्चात हथियारों को शस्त्रागार में सुरक्षित रखा गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) ने कहा कि विजयादशमी पर्व के मौक़े पर पुलिस शस्त्रों के माध्यम से शक्ति की पूजा करती है एवं पुलिस लाइन में पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजा की गई, पुलिस अधिकारियों द्वारा हवन और पूजा अर्चना कर जिले और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहने के लिए प्रार्थना की गई।

इसी तरह से सरगुजा जिले के सभी पुलिस थानों/चौकियो में शस्त्रों की थाना प्रभारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

शस्त्र पूजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डिवीजनल कमांडेंट राजेश पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक एस.एस.पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक एम.आर. कश्यप रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली रुपेश नारंग, बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पांडे, एवं पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।