
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
वाराणसी जाने वाली वंदे भारत के पहिये जाम, बुलंदशहर से शताब्दी ट्रेन से भेजे गये यात्री
वाराणसी जाने वाली वंदे भारत के पहिये जाम, बुलंदशहर से शताब्दी ट्रेन से भेजे गये यात्री
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर/ नयी दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार को तकनीकी खराबी से पहिया जाम होने के कारण रोक दिया गया और यात्रियों को शताब्दी ट्रेन से आगे की यात्रा पर रवाना किया गया।.
अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘ट्रैक्शन मोटर’ में खामी आने के कारण पहिये पूरी तरह से नहीं घूम पा रहे थे। अधिकारियों ने इस स्थिति को ‘फ्लैट टायर’ करार दिया।.










