
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गुजरात दौरे के दूसरे दिन भरूच, जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे मोदी
गुजरात दौरे के दूसरे दिन भरूच, जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे मोदी
अहमदाबाद, 10 अक्टूबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को गुजरात के भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षणिक परिसर का उद्घाटन करेंगे।.
प्रधानमंत्री तीन दिवसीय दौरे के लिए रविवार को गुजरात पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।.










