दिल्ली में एक इमारत की छत ढहने से बच्ची की मौत, नौ घायल
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर/ दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रविवार की शाम दो मंजिला इमारत की छत गिरने से चार साल के एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
पुलिस ने बताया कि यह घटना मध्य दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के फराश खाना में हुई।.











