
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नोएडा के एसएसपीएचपीजीटीआई में किशोरी के 14 साल से सीधे हाथ की सर्जरी कर मुड़ने लायक बनाया गया
नोएडा के एसएसपीएचपीजीटीआई में किशोरी के 14 साल से सीधे हाथ की सर्जरी कर मुड़ने लायक बनाया गया
नोएडा (उप्र), 10 अक्टूबर/ नोएडा सेक्टर 30 स्थित सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान (एसएसपीएचपीजीटीआई) में 17 वर्षीय किशोरी के 14 साल से सीधे हाथ की सर्जरी करके उसे मुड़ने लायक बनाया गया है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि नोएडा की रहने वाली सुमन का बांया हाथ हमेशा सीधा रहता था। सर्जरी के बाद हाथ मुड़ना शुरू हो गया है। डॉक्टर ने बताया कि तीन वर्ष की आयु में किसी रोग की वजह से सुमन के बाएं हाथ की कोहनी खराब हो गई थी। इसके बाद से हाथ मुड़ना बंद हो गया और वह सीधा ही बना रहा। एक हाथ सीधा रहने के कारण वो बिना किसी की सहायता के कोई काम नहीं कर पाती थी।.










