
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
मुलायम का निधन राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : कांग्रेस
मुलायम का निधन राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : कांग्रेस
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर/ कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है और रक्षामंत्री एवं सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।.
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।”.










