गरियाबंदताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जनजाति समाज को नई उंचाईयों पर ले जाने का काम करेगा -तानसिंह मांझी

जनजाति समाज को नई उंचाईयों पर ले जाने का काम करेगा -तानसिंह मांझी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आदिवासी राजगोंड़ समाज युवा प्रभाग के प्रवक्ता एवं भाजपा मंडल महामंत्री तानसिंह मांझी ने मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार घोषित किए जाने के फैसले की तारीफ की और कहा कि यह कदम आदिवासी गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा। मांझी ने आगे कहा कि आजादी के 75 वर्ष बिते लेकिन कभी कोई किसी आदिवासी को राष्ट्पति की उम्मीदवार नहीं बनाये और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी और जे पी नड्डा जी के नेतृत्व मे NDA की ओर से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाया , उन्होंने कहा कि आज देश के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व जेपी नड्डा की अध्यक्षता में NDA ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चाहे महिला सशक्तिकरण हो या जनजातीय अस्मिता के गौरव को पुनर्स्थापित करना हो, इस दिशा में जितने कार्य पिछले आठ साल में हुए हैं वो पहले कभी नहीं हुए। यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के महिला व जनजातीय कल्याण के उसी अटूट संकल्प का प्रतिबिंब है
मांझी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने व जनप्रतिनिधि के रूप में लंबे समय तक जनसेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस गरिमामयी पद की प्रत्याशी बनने पर उनको शुभकामनाएं देता हूं व मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि वो निश्चित रूप से जीतेंगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!