
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
नासिक में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू
नासिक में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के नासिक में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।.
पुलिस के अनुसार, नासिक में औरंगाबाद मार्ग पर शनिवार सुबह एक ट्रक से टकराने के बाद एक निजी बस में आग लग गयी, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 38 अन्य घायल हो गए।.










