
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
राज्यों के राजमार्गों को चौड़ा करने पर केंद्र कर रहा विचारः गडकरी
राज्यों के राजमार्गों को चौड़ा करने पर केंद्र कर रहा विचारः गडकरी
मुंबई, 15 अक्टूबर/ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार एक ऐसी योजना लाने की सोच रही है जिसमें राज्यों के राजमार्गों के विस्तार का जिम्मा लिया जाएगा।.
गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक परिवहन बोझ वाले राज्य राजमार्गों के विस्तार के लिए केंद्र सरकार उनका नियंत्रण अपने अधीन लेने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत राज्यों के राजमार्गों को केंद्र सरकार चार एवं छह लेन वाले मार्गों में तब्दील करेगी।.









