ताजा ख़बरेंदेशनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

भारत जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा विनिर्माण केन्‍द्र होगा : प्रधानमंत्री

नई दिल्ल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य 2024-25 तक रक्षा निर्यात को 5 अरब डॉलर तक ले जाने का है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा विनिर्माण केन्‍द्र होगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सोमवार की  सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है और एयरो इंडिया 2023 इसका एक प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया की थीम- द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज – ​​विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कर्नाटक के युवाओं से देश को रक्षा क्षेत्र में मजबूत बनाने की अपील की। श्री मोदी ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता की प्रशंसा की।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्‍होंने कहा कि एयरो इंडिया नए भारत को दर्शाता है और बेंगलुरु का आकाश नए भारत के उदय का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसका तकनीक की दुनिया में अग्रणी स्‍थान है। उन्होंने कहा कि इससे एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 21वीं सदी का भारत एक भी अवसर हाथ से जाने नहीं देगा। श्री मोदी ने इस अवसर पर एयरो इंडिया 2023 स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया ने रक्षा क्षेत्र को एक नई ताकत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं और एयरो इंडिया इसका परिचायक  है। उन्होंने कहा कि कई देशों के रक्षा मंत्री, सीईओ और सेवा प्रमुख एयरो इंडिया में भाग ले रहे हैं जो भारत की रक्षा विनिर्माण की रफतार बढ़ायेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!