छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा का किया वर्चुअल लोकार्पण…………..

जिले के 49 हजार से अधिक किसानों के खाते में 39.55 करोड़ रुपये अंतरित...........

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा का किया वर्चुअल लोकार्पण…………..

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से जिले के 7 विकासखण्ड के 14 रीपा केन्द्रों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 4 किश्त की राशि जिले के 49 हजार 701 किसानों के खाते में 39 करोड़ 55 लाख, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं के खाते में में 8 लाख 54 हजार 558 रुपये अंतरित किया गया। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगरीय क्षेत्रों में विस्तार, छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता वेब पोर्टल तथा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण वेब पोर्टल का लांच किया गया। लुण्ड्रा विकासखंड के बटवाही गोठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा रीपा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा विधानसभा मे समर्थन मूल्य में धान खरीदी 20 क्विंटल करने की घोषणा से जिले के किसान खुश हैं। गोठान में रीपा शुरू होने से समूह की महिलाओं के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने का अवसर मिलेगा। स्वरोजगार स्थापित करने में प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने लोगां की आवश्यकता और मांग को देखते हुए कई घोषणाएं की और वे पूरे भी हो रहे  हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति बीके उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि रीपा से ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में पलायन रुकेगी तथा शहरों में रोजगार का दबाव भी कम होगा।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के सभी 7 विकासखण्ड में 2 के मान से 14 रीपा की शुरुआत की गई है। रीपा की संख्या धीरे-धीरे बढाई जाएगी। इससे ग्रामीण उद्यमिता को बढावा मिलेगा। समूह की महिलाओं के अतिरिक्त कोई भी निजी व्यक्ति रीपा में उद्यम स्थापित कर सकता है। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य संजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!