छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे।

रायपुर: समीक्षा बैठक : चंद्रपुर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

समीक्षा बैठक : चंद्रपुर

– बैठक में अधिकारियों से भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना के बारे में जानकारी लेते हुए कहा गया कि भेंट-मुलाकात के दौरान संज्ञान में आया है कि कई लोग इस योजना से अभी भी नही जुड़ पाए हैं, अधिकारी इस अभियान का मुहिम चलाकर गांवों में पात्र लोगों को चिन्हांकित करें और उन्हें योजना से जोड़े।

– हाट बाजार क्लिनिक योजना में गांवों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित दवा और जांच की सुविधा लोगों को मिलनी चाहिए, हाट बाजार क्लिनिक संचालन की रैंडम जांच की जाए

– 15 दिन में स्कूली बच्चों के शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश।

– अधिकारियों से कहा गया कि रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) में स्थानीय उद्यमी प्रकृति के लोगों को भी जोड़ना है, जिससे वहां रोजगार के और भी अवसर निर्मित हो, रीपा में स्थानीय स्तर की मांग के अनुसार प्रोडक्ट्स का उत्पादन प्राथमिकता से किया जाए, समय सीमा निर्धारित कर चिन्हांकित गौठानो में रीपा को तैयार करने के निर्देश, साराडीह में गौठान निर्माण जल्द पूर्ण करवाने के लिए कहा गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

– एनिमिक महिलाओं को अनिवार्य रूप से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से जोड़ने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिए गए।

– मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशानुसार ऐसे सारे गांव जो डूबान क्षेत्र में आते हैं और बाढ़ के दौरान लोगों को शिफ्ट करना पड़ता है वहां सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाना है, कलेक्टर सक्ति को ऐसे गांवों का सर्वे करवा कर इस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया।

बैठक में विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, जिले के प्रभारी सचिव धनंजय देवांगन, संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, एसपी एम आर अहिरे सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!