
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
स्वप्ना सुरेश के आरोप पर कांग्रेस, भाजपा ने कहा-माकपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो
स्वप्ना सुरेश के आरोप पर कांग्रेस, भाजपा ने कहा-माकपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो
तिरुवनंतपुरम, 22 अक्टूबर/ केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद शनिवार को राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया।.
विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने पुलिस से तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया और वाम सरकार से इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा।.












