ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

कांकेर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कांकेर जिले में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की जाएगी।

कांकेर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कांकेर जिले में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की जाएगी।

उत्तरी बस्तर कांकेर, 07 अक्टूबर 2025।कांकेर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित तीन परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कुल 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दी गई है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोना तहसील के ग्राम सारण्डा निवासी हिराराम भास्कर (55 वर्ष) की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनके आश्रित पत्नी श्रीमती चैतीबाई को 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार, ग्राम बासनवाही निवासी कोमल नेताम (62 वर्ष) की नाली में डूबकर हुई मृत्यु के मामले में उनकी पत्नी श्रीमती मानबाई को भी 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
वहीं, कांकेर तहसील के ग्राम मोदे की श्रीमती देवकीबाई कोरेटी (50 वर्ष) की सर्पदंश से हुई मृत्यु पर उनके निकटतम आश्रित प्रभुराम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत राशि का भुगतान हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाए ताकि राशि शीघ्र और पारदर्शी ढंग से उनके पास पहुंच सके।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!