छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी तुगलकी फरमान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया समितियों के बाहर ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम

कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी तुगलकी फरमान के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया समितियों के बाहर ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रभा सिंह यादव/बयूरो चीफ/सरगुजा//  भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में समितियों के सामने ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव के कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा के अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा के नेतृत्व में आज कई समितियों के सामने जाकर कार्यक्रम किया गयाl सहकारी समितियों में किसानों को जबरिया वर्मी कंपोस्ट व सुपर कंपोस्ट लेने को बाध्य किया जा रहा है जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा घोर विरोध करती हैl

उसी तरह प्राइवेट खाद विक्रेताओं के द्वारा भी एक बोरी यूरिया के साथ कंपनी का एस ओ पी के साथ यूरिया फास्फेट 18 अनुपात 18 अनुपात 18 नामक खाद दिया जा रहा है जो कि किसानों के साथ अन्याय है किसानों से बात करने पर पता चला कि जब तक आप लोग गोबर खाद यूरिया फास्फेट नहीं लेंगे तो किसानों को यूरिया व डीएपी नहीं दिया जाएगा गोबर खाद को लेने हेतु सरकारी समितियों के द्वारा बताया गया कि सरकार की तुगलकी फरमान के द्वारा मौखिक आदेश से 10% गोबर खाद दिया जाएगाl

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अतिरिक्त खाद को किसान लेना भी नहीं चाहता किसान मोर्चा किसानों के साथ खड़ी है किसानों को अतिरिक्त बोझ लादा जा रहा है इसके लिए आगे की लड़ाई लड़ने के लिए किसान मोर्चा किसानों को न्याय दिलाने के लिए आगे की लड़ाई भी जारी रखेगा कोरोना महामारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को चाहिए कि जिस तरह पूर्ण बन्द के दौरान जिस तरह शराब की होम डिलीवरी की गई उसी तरह किसानों को खाद के लिए भी होम डिलीवरी कराया जाना उचित रहेगाl

आज के ढोल बजाओ कांग्रेसी सरकार जगाव कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल जायसवाल,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह,महामंत्री मनोज कंसारी जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी,उपाध्यक्ष राजू पांडये,धनंजय द्विवेदी, सुनील बघेल,धर्मेन्द्र जायसवाल,दिवस दुबे किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बारी मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद,भूपेंदर सिंह,छोटे लाल माथुर,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,संजू कश्यप,राजू जायसवाल,दिव्यांशु केसरी,नंदकिशोर ताम्रकार,अशुमाल गर्ग,अभी सोनी,संदीप सोनी,प्रियांशु दुबे,आशिष केसरी,सोनू सोनी के साथ साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!