छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से जन सेवा का मौका मिला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से जन सेवा का मौका मिला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के ग्राम सूरसुली में नर्मदा मईया की पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नर्मदाधाम कुंड में किया दीपदान

ग्रामवासियों ने किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, भेंट स्वरूप दिया माता नर्मदा माता का चित्र

नर्मदा धाम में नर्मदा मैया

परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के ग्राम सूरसुली में नर्मदाधाम कुंड में नर्मदा मईया की पूजा अर्चना एवं दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यहाँ भगवान शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेश की सुख समृद्धि और मंगलमय की कामना की। इस मौके पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत और उपहार स्वरुप माता नर्मदा माता का चित्र भेंट किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन ने कहा कि उन्हें यहां आने का दूसरी बार मौका नसीब हुआ है। उन्होंने कहा कि माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से उन्हें जन सेवा करने का मौका मिला है। नर्मदा धाम पुण्यभूमि है। यहां साधु संत साधना करते हैं। उन्होंने यहां चातुर्मास कर रहे स्वामी आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और कहा कि स्वामी जी जब तक प्रदेश में रहेंगे उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साधु संत किसी स्थान पर कठोर साधना करते हैं तो वह भूमि और अधिक महत्वपूर्ण और पुण्य भूमि बन जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को स्वामी जी का प्रवचन सुनने का अवसर मिला इससे इस स्थान का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई साधु संत चातुर्मास करते हैं तो उनसे आशीर्वाद लेने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने माता नर्मदा धाम के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए पुल पुलिया और सड़क बनाए जाने की सहमति दी। ग्राम सुरसुली जेवरतला से 5 किमी दूर है, नर्मदाधाम में दीपदान का महात्म्य है, मुख्यमंत्री नर्मदाधाम में दर्शन के लिए पृथक समय लेकर आए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!