पाइप चोरी के मामले में नाबालिक सहित चार आरोपी को विश्रामपुर पुलिस ने धर दबोचा माल बरामद

पाइप चोरी के मामले में नाबालिक सहित चार आरोपी को विश्रामपुर पुलिस ने धर दबोचा माल बरामद

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर-चोरी के मामले में एक नाबालिक बालक सहित 4 आरोपी पकड़े गए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जानकारी के अनुसार बीते दिन थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि रेलवे फाटक क्रासिंग के पास एसईसीएल नर्सरी में कॉलरी द्वारा पूर्व में पानी सप्लाई हेतु पोखरी से पाईपलाईन लगाया गया था जिसे कुछ लोग जमीन से खुदाई कर उखाड़ कर कबाड़ बेचने की फिराक में है। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारी विश्रामपुर को दिए।
सीएसपी सूरजपुर जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर की पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एसईसीएल नर्सरी के पास दबिश देकर गंगाराम एक्का पिता देवदत्त पप्पू उम्र 27 वर्ष, करमू एकता पिता तिहान एकता उम्र 26 वषर्, बलिंदर टोप्पो पिता स्व. रंजीत उम्र 24 वर्ष एवं एक विधि से संघर्षरत् बाल को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 7 नग मोटा पाईप कीमत करीब 80 हजार रूपये का पाया गया जो चोरी का होने के पूर्ण संभावना पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए पाईप एवं खुदाई में प्रयुक्त वस्तु जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, एएसआई अरूण गुप्ता, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, आरक्षक अजय प्रताप, मुकेश साहू, अखिलेश पाण्डेय व मोहम्मद अकरम सक्रिय रहे।