Advertisement

ऊर्जा चलित उपकरणों में दिखी लोगों की रूचि

रायपुर : ऊर्जा चलित उपकरणों में दिखी लोगों की रूचि
राज्योत्सव

क्रेडा के स्टाल में उपकरणों का हुआ लाइव डेमो

राज्योत्सव तीसरे दिन 03 नवंबर को भी साइंस कॉलेज मैदान में चहल-पहल देखने को मिली। अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के स्टॉल में लोगों की खास दिलचस्पी देखने को मिली क्रेडा के अधिकारियों ने लाइव डेमो देकर लोगों को सौर ऊर्जा चलित संयंत्रों और उपकरणों के बारे में समझाया।

राज्योत्सव स्थल साइंस कॉलेज मैदान में सरकार के 21 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, ताकि लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और उन विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा सके। इन विभागों के स्टॉल में अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) भी शामिल था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

स्टॉल में आए लोगों को क्रेडा के अधिकारियों ने बताया कि सौर उर्जा से चलित उपकरणों और संयंत्रों का इस्तेमाल करके बिजली की खपत और बिजली बिल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सौर ऊर्जा के उपकरणों और संयंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी की सुविधा भी दी जा रही है।

क्रेडा के अधिकारियों ने सौर ऊर्जा चलित उपकरणों और संयंत्रों की कार्य पद्धति को समझाने के लिए डेमो भी दिया। जैसे किसानों को सोलर ड्यूअल पंप किस तरह से चलता है यह दिखाया गया। इसके अलावा सोलर गीजर और सोलर चूल्हा और सोलर टीवी के बारे में भी बताया। स्टॉल में आए लोगों को सौर ऊर्जा से संचालित अन्य उपकरणों और संयंत्रों की जानकारी के लिए पाम्पलंेट भी दिए गए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM