छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

गौठान देखने गए अरुण साव, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौठानों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार को लगातार घेर रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर 1300 करोड़ रुपए घोटाले का आरोप लगाया है। इसके बाद सोमवार को साव और संगठन महामंत्री ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता रायपुर के गोढ़ी गांव स्थित गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कांग्रेस कार्यकर्ता भी महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

उधर, सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी गौठान के पास पहुंच गए और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। फिर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पीट दिया है। जिसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता घायल हुआ है। अब बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाने की तैयारी में है।

वहीं निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा हमने गौठान का निरीक्षण किया। जहां पर एक भी गाय नहीं मिली। न ही गोबर बेचते हुए कोई मिला। यहां पर गाय के रखरखाव के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौ माता के नाम पर 1300 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। पंचायतों से उनके हक का पैसा छीनकर आपस में बंदरबांट किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

20 मई से निरीक्षण अभियान

साव ने बताया कि 20 मई से प्रदेश भर के सभी गौठान का निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में हर मंडल से BJP के नेता दौरा करने जाएंगे। सभी नेता कम से कम 10 गौठान का दौरा करेंगे। वहां के स्थानीय लोगों से मिलकर गौठानों में गोठ करेंगे। जहां गौठानों से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे।

वीडियो बनाया था, इसलिए पीटा गया

उधर, भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा है कि गौठान में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आने के पहले इसकी व्यवस्था की जा रही थी। जिसका फ्रंनेंद्र वर्मा द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। जिसके कारण उनके साथ मारपीट की गई है। कांग्रेस सरकार एक भ्रष्टाचारी सरकार है। अभी शराब घोटाला सामने आया है। अब गौठान घोटाला, गोबर घोटाला समेत सभी घोटाले जल्द सामने आएंगे। जिससे भयभीत होकर वह गुंडागर्दी में उतर आई है।

कांग्रेस बोली-फर्जी आरोप लगाना बंद करे भाजपा

इस मामले को लेकर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेताओं को प्रधानमंत्री ने जिस गांव को गोद लिया है। वहां जाना चाहिए। उनके आने जाने का खर्च हम उठाने के लिए तैयार हैं। गोढ़ी गांव की जनता ने इन्हें जवाब दिया है। गौठान में चारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!