
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अफ्रीका से लाए गए दो चीतों ने बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटों के अंदर पहला शिकार किया
अफ्रीका से लाए गए दो चीतों ने बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटों के अंदर पहला शिकार किया
श्योपुर (मप्र)/ मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटों के भीतर दो अफ्रीकी चीतों ने अपना पहला शिकार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि भारत में चीतों को पुन: बसाने की परियोजना के तहत 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था, जिनमें से दो चीतों को शनिवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इन्हीं दो चीतों ने यहां पहली बार शिकार किया।.