
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
शराब आपूर्ति की चेन तोड़ने पर ध्यान दें : नीतीश ने अधिकारियों से कहा
शराब आपूर्ति की चेन तोड़ने पर ध्यान दें : नीतीश ने अधिकारियों से कहा
पटना/ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों से शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने और राज्य में शराब आपूर्ति की चेन तोड़ने पर ध्यान देने को कहा है।.
सोमवार को शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने उनसे अन्य राज्यों से बिहार में होने वाली शराब तस्करी के रास्तों का पता लगाने को भी कहा।.












