लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी- कलेक्टर

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी- कलेक्टर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर 9 नवम्बर 2022/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजमोहनी देवी शासकीय कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर में हुआ। इस अवसर पर नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड एवं एपिक कार्ड बनवाने तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने जागरूक किया गया। इसके साथ ही शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम कें आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार जनता के पास है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब शत-प्रतिशत मतदान होगा जिसके लिए युवाओं की सहभागिता बहुत जरूरी है। भले ही लोकतंत्र एक छोटा सा शब्द है लेकिन इसका महत्व विशाल है। लोकतंत्र में लोग निर्णय लेते है कि उनका प्रतिनिधि कौन होगा। एक-एक वोट मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा लोगों को विवेकशील बनाता है जिससे सही निर्णय ले सकते है और अपने मताधिकार का भी सही ढंग से प्रयोग कर सकते हैं। आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समाज का नज़रिया भी बदला है और बेटियों को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए भविष्य की योजनाओं तथा मताधिकार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा किया।
नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने कहा कि जिस विषय में रुचि हो उसी को कैरियर बनाये। मेहनत सबसे जरूरी है। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाएँ और स्वयं मतदान करने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें।
स्वीप के नोडल अधिकारी गिरीश गुप्ता ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 9 नवम्बर 2023 से 8 दिसंबर 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों में अभिहीत अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीसी अग्रवाल, प्राचार्य डॉ ज्योति सिन्हा, प्राध्यापक श्रीमती सुषमा भगत, जिला आइकॉन संजय सुरीला, तमन्ना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।