किसानों की धान बिक्री सुलभ बनाने में संवेदनशील है भूपेश सरकार-खेल साय

किसानों की धान बिक्री सुलभ बनाने में संवेदनशील है भूपेश सरकार-खेल साय

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

हर वर्ग की चिंता में जुटी है राज्य सरकार -नरेश रजवाड़े

जितना धान पैदवार करने में पसीना नहीं बहाना पड़ता था उतना किसानों को धान केंद्रों पर बेचने में पसीना बहाना पड़ता था -माखनलाल जायसवाल

में परेशानियों का सामना ना करना पड़े जिसके लिए प्रदेश सरकार धान विक्रय केंद्रों का विस्तार में जुटी है खेल साए सिंह

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – पहले 10 धान खरीदी केंद्र थी जिसे बढ़ा कर 22 केंद्र खोले गए हैं जिससे 5-6 ग्रामों के किसान अपना धन 1 केंद्र पर आसानी से बेच सकते हैं ।किसानों की धान बिक्री व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से कंदरई व रामनगर में धान खरीदी केंद्र की शुरुआत कराई गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। धान खरीदी केंद्र से शासन की योजनाओं का लाभ सभी किसान आसानी से उठा सकते हैं। उक्त बातें ग्राम पंचायत कंदरई व रामनगर में संचालित धान खरीदी समिति के संचालन मंडल के अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रेमनगर विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह ने मुख्य आतिथ्य की आसंदी से व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भुपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल खुद ही किसान हैं, इस वजह से किसानों की परेशानी को भली भांति समझते हैं। कांग्रेस सरकार जो भी वादा करती है उसे निभाती है । भुपेश सरकार किसान, युवा, बेरोजगार, मजदूर के अलावे समाज के सभी वर्ग के लोगों का चिंता कर रही है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक व सविप्रा अध्यक्ष खेल साय सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष जिपं उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े विशिष्ट अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, नपा सूरजपुर एल्डरमैन मनोज डालमिया, जफर हैदर, पूर्व बीडीसी माखनलाल जायसवाल, पूर्व जिपं सदस्य नरसिंह नारायण सिंह, पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही, वेद प्रकाश मिश्र, निर्मल साहू, शाखा प्रबंधक आरके खरे, आकाश साहू का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिपं उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने कहा कि जयनगर धान बिक्री केंद्र पर 37 ग्रामों के किसान धान बिक्री करने पहुंचते थे जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे अब जयनगर धान विक्री केंद्र को पृथक कर धान बिक्री केंद्र रामनगर, जयनगर ,कंदराई कसकेला धान बिक्री केंद्र बनाया गया है जिसका लाभ किसानों को आसानी से मिलने वाला है। लंबे समय से कंदरई में धान खरीदी शुरू कराए जाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसे प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह द्वारा प्राथमिकता के साथ पूरा करने कार्य किया गया, जिसके फलस्वरूप अब आधा दर्जन गांव के किसानों को अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई धान को बेचने जयनगर ने जा कर कंदराई केंद्र पर ही किसान आकर अपने धान को बेचकर शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को पूर्व जनपद सदस्य माखनलाल जायसवाल निकाह की जितना धान पैदा करने में किसानों को पसीना नहीं बहाना पड़ता था उतना उसे धान विक्री केंद्र पर धान बेचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी और पसीना बहाना पड़ता था अब नवीन धान केंद्र खुल जाने से हम किसानों का धान बिक्री करना में बहुत आसान हो गया है जिसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक खेल साए सिंह को जाता है।ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी सिंह, मनोज डालमिया व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात कंदरई में समिति प्रबंधक इंद्रेश जायसवाल द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष भानुप्रताप को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। मंच का संचालन राजू सिंह, स्वागत उद्बोधन पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह नारायण सिंह आभार उद्बोधन पूर्व जनपद सदस्य माखनलाल जयसवाल ने किया ।रामनगर में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कमला मिश्रा ने नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष कुमार पावले को पद व गोपनीयता का पद शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान कंदरई में सरपंच क्रमशः उमाशंकर सिंह, भवन सिंह, भंवर लाल, उपसरपंच आरती यादव, बेचन सिंह, संतोष कुमार सिंह, संजय प्रताप सिंह, अहोल कुमार सिंह, हिमांचल सिंह, धनेश्वर सिंह, अनिल मिश्रा, महेंद्र सिंह व रामनगर में मो.शमीम पलीहा, रूपनारायण रजवाड़े, राधे कृष्ण प्रजापति, सत्यनारायण सिंह, ललन पांडे, दुर्गा टेकाम, हुपेश प्रजापति, सरपंच जवाहर सिंह टेकाम, समिति प्रबंधक तुलेश्वर प्रजापति, रोहित मराबी, प्रमोद प्रजापति, रामधन प्रजापति, मनीष राजवाड़े, प्रवीण प्रताप, संतोष पोर्ते, लोचन सिंह, जितेन पैकरा, मनबोध पैकरा, सत्यकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित थे।