Advertisement

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन में हुई संपन्न

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन में हुई संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-सूरजपुर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक विधायक भवन ओडगी मे आहूत की गई थी। जिसमें पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता अजीत यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ओडगी व पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर ने अपने विचार रखे इसके पश्चात जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुशवाहा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत गुर्जर पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री मेहंदी यादव पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म प्रसाद राजवाड़े राजेंद्र यादव व अजीत यादव ने भी संगठन के महत्व को दर्शाते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही तत्पश्चात जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी पिछड़े वर्ग के साथियों को एकजुट होने की जरूरत है अगर हम एकजुट हो जाते हैं तो निश्चित ही इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा क्योंकि हमारी जनसंख्या जिले में 52 प्रतिशत है और हमें एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने की जरूरत है और नवंबर माह के अंत तक जिले की पूरी कमेटी का गठन कर लिया जाएगा सभी ब्लॉको के ब्लॉक अध्यक्षों का भी गठन कर लिया जाएगा और दिसंबर माह से ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार भी कर दिया जाएगा। इस पर सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर कहा कि जनसंख्या के हिसाब से सत्ता व संगठन में भी हमारी हिस्सेदारी कांग्रेस पार्टी को देनी चाहिए। अंत में आभार व्यक्त कृष्ण पाल जायसवाल उर्फ लालू ने किया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार साहू, धर्मेंद्र यादव, दीपक गुप्ता, सुदामा प्रसाद यादव, भुवनेश्वर राजवाड़े, भैया लाल गुप्ता, भैया लाल यादव, विजय राजवाड़े, महेंद्र यादव, कमलेश यादव, कृष्णपाल जायसवाल, रामकुमार राजवाड़े, शीतल देवांगन, निरंतर राजवाड़े वह भारी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47